IND vs SA LIVE Score, Super 8: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 188 का लक्ष्य, बुमराह ने किए 3 शिकार
टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण में आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है.
साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप के तीसरे सुपर-8 मैच में भारत को 188 रन का टारगेट दिया है. अफ्रीकी टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए.
डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए. जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए. ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए.
भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके. अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए. अफ्रीकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी
shivendra 
