LSG से हार ने काम बिगाड़ा, अब क्या है CSK के लिए प्लेऑफ का गुना गणित?

IPL 2026 : 5 बार की चैंप‍ियन CSK के लिए मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं. इस सीजन पहले ही इंजरी से जूझ रही CSK को LSG के ख‍िलाफ हार से बड़ा झटका लगा है. टीम के लिए अब प्लेऑफ में जगह बनाना मुश्किल होने वाला है.

LSG से हार ने काम बिगाड़ा, अब क्या है CSK के लिए प्लेऑफ का गुना गणित?

IPL की एक बहुत पुरानी कहानी है. प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद टीमें फॉर्म में आ जाती हैं. पिछले दो दिनों से यही कहानी दोहराई गई है. पहले 15 मई को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स का काम खराब कर दिया. अब 16 मई को यही हाल चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) का लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) ने कर दिया. LSG ने मैच को 3.2 ओवर पहले खत्म कर CSK के नेट रन रेट पर भी तगड़ा झटका दिया है. इस हार के चलते प्लेऑफ की रेस में पिछड़ी रही CSK की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.  

\

आगे की राह CSK के लिए आसान नहीं

LSG के ख‍ि‍लाफ मिली हार का CSK पर बड़ा प्रभाव पड़ा है. प्लेऑफ की रेस में बरकार 5 बार की चैंपियन CSK अब अगर-मगर की गणित में फंस गई है. CSK के आगामी दो मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने हैं. ये दोनों टीमें भी प्लेऑफ की रेस में हैं.  मुश्किल तो ये है कि इन दोनों टीमों की स्थिति CSK से बेहतर है. ऐसे में CSK को अगर प्लेऑफ में पहुंचना है तो न सिर्फ अपने दोनों मुकाबले जीतने होंगे, बल्कि उन्हें दुआ करनी होगी की राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के मुकाबले भी उनके पक्ष में आए. 

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो, CSK ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए. इस दौरान कार्तिक शर्मा ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए. अंत में श‍िवम दुबे ने भी हाथ खोले और अंतिम ओवर में 23 रन बटोरकर 187 तक पहुंचाया. लेकिन, LSG के ओपनर मिचेल मार्श ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया.

मार्श ने महज 38 गेंदों में 90 रन ठोक दिए. इसके कारण मैच बिल्कुल एकतरफा हो गया. इसके बाद निकोलस पूरन ने रही सही कसर भी पूरी कर दी. उन्होंने 17वें ओवर में ही अंशुल कंबोज के ख‍िलाफ लगातार 4 छक्के लगाकर मैच 3.2 ओवर रहते फिनिश कर दिया.