पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी पर CM विजय का केंद्र को सुना दिया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3 रुपये की बढ़ोतरी को अस्वीकार्य बताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इसका असर गरीब और MSME सेक्टर पर पड़ेगा.
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार और तेल कंपनियों पर तीखा हमला बोला है. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर खुलकर सवाल उठाए हैं. विजय ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी को “पूरी तरह अस्वीकार्य” बताया और इसे तुरंत वापस लेने की मांग की.
“चुनाव खत्म होते ही बढ़े दाम”
मुख्यमंत्री विजय ने आरोप लगाया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद तेल कंपनियों ने कीमतें बढ़ा दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने पर कंपनियां जनता को राहत नहीं देतीं, लेकिन जैसे ही कीमतें बढ़ती हैं, उसका बोझ सीधे आम लोगों पर डाल दिया जाता है।
उन्होंने कहा,
जब वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटती है तो तेल कंपनियां उसी अनुपात में पेट्रोल-डीजल सस्ता नहीं करतीं। इसके बजाय पूरा मुनाफा अपने पास रख लेती हैं। चुनाव खत्म होने के बाद अचानक कीमतें बढ़ाना स्वीकार्य नहीं है।”
गरीब और मध्यम वर्ग पर असर
TVK प्रमुख विजय ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा असर गरीब, निम्न आय वर्ग और मध्यम वर्ग के लोगों पर पड़ेगा. इसके अलावा माइक्रो, स्मॉल और मीडियम इंडस्ट्री (MSME) सेक्टर पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. उनका कहना है कि ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ेगी, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ेगा.
राहुल गांधी ने भी साधा निशाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, गलती मोदी सरकार की, कीमत जनता चुकाएगी. ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी.

गलती मोदी सरकार की,
कीमत जनता चुकाएगी।

₹3 का झटका आ चुका,
बाकी वसूली क़िस्तों में की जाएगी।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 15, 2026

क्यों बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम?
जानकारी के मुताबिक, वेस्ट एशिया में जारी तनाव और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
गौरतलब है कि देश में मार्च 2024 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले केंद्र सरकार ने ईंधन पर 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके बाद भारत में कीमतें स्थिर रहीं, जबकि नेपाल और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों में ईंधन के दाम 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ गए थे.
shivendra