NDPS एक्ट के 2 फरार आरोपी मंदसौर से गिरफ्तार, 10-10 हजार रुपए का इनाम था घोषित
इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई: एमडी ड्रग्स मामले में फरार चल रहे 10-10 हजार के इनामी दो आरोपी मंदसौर से पकड़ाए, एमडी ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़े आरोपियों से पूछताछ जारी
इंदौर क्राइम ब्रांच को मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने मंदसौर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। फिलहाल पुलिस आरोपियों सेपूछताछ कर रही है।
दोनों आरोपी मंदसौर से किए गए गिरफ्तार
दरअसल, इंदौर क्राइम ब्रांच के पहले खालिद हुसैन और नदीम खान को करीब 151 ग्राम एमडी ड्रग्स यानी मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले की जांच के दौरान मंदसौर निवासी शाहिद और महफूज की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद दोनों फरार हो गए थे।
लगातार तलाश और गिरफ्तारी नहीं होने पर दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। जिसमें मुखबिर की सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपियों को मंदसौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।
Varsha Shrivastava 
