MP News: काम नहीं तो पद नहीं: युवा कांग्रेस के 38 नेताओं को किया ‘होल्ड’, 3 महीने की आखिरी चेतावनी

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में कामकाज को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाया है। चुनाव के महज चार महीने बाद ही संगठन के 38 पदाधिकारियों के पदों को तत्काल प्रभाव से होल्ड कर दिया गया है।

MP News: काम नहीं तो पद नहीं: युवा कांग्रेस के 38 नेताओं को किया ‘होल्ड’, 3 महीने की आखिरी चेतावनी

भोपाल: मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस में कामकाज को लेकर राष्ट्रीय नेतृत्व ने कड़ा रुख अपनाया है। चुनाव के महज चार महीने बाद ही संगठन के 38 पदाधिकारियों के पदों को तत्काल प्रभाव से होल्ड कर दिया गया है। यह कार्रवाई ‘WITH IYC’ ऐप के जरिए हुए परफॉर्मेंस रिव्यू के आधार पर की गई, जिसमें ये नेता निष्क्रिय पाए गए।

डिजिटल मॉनिटरिंग में फेल हुए पदाधिकारी

युवा कांग्रेस अब संगठनात्मक गतिविधियों की निगरानी “WITH IYC APP” के जरिए कर रही है। ऐप में दर्ज डेटा के अनुसार कई पदाधिकारियों की सक्रियता बेहद कम पाई गई। इसके बाद उन्हें ‘निष्क्रिय’ मानते हुए उनके पदों पर रोक लगा दी गई है। इस कार्रवाई में 8 प्रदेश महासचिव, 27 प्रदेश सचिव और 3 जिला अध्यक्ष शामिल हैं।

3 महीने का अंतिम मौका, तय की गई जिम्मेदारियां

पार्टी ने इन पदाधिकारियों को सुधार का एक आखिरी मौका दिया है। उन्हें 3 महीने की प्रोबेशन अवधि में अपनी सक्रियता साबित करनी होगी। प्रदेश महासचिवों को अपने प्रभार वाले जिले में कम से कम 10 दिन और प्रदेश सचिवों को 7 दिन सक्रिय रहकर संगठनात्मक कार्य करना अनिवार्य किया गया है।

सुधार नहीं तो पद से होगी छुट्टी

पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय में इनकी परफॉर्मेंस संतोषजनक नहीं पाई गई, तो इन्हें पूरी तरह पद से मुक्त कर दिया जाएगा। यानी यह कार्रवाई केवल चेतावनी नहीं, बल्कि अंतिम मौका है।

संगठन में अनुशासन और सक्रियता का सख्त संदेश

इस फैसले से युवा कांग्रेस ने साफ संकेत दिया है कि अब संगठन में निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिजिटल ट्रैकिंग के जरिए जवाबदेही तय की जा रही है और काम नहीं करने वाले नेताओं पर सख्ती जारी

इन पदाधिकारियों पर गिरी-गाज

8 प्रदेश महासचिव: सलमान शेख, प्रमोद पटेल, अब्दुल करीम कुरैशी, विनय पांडे, राहुल (हितेश) ठाकुर, सुष्मिता सिंह, खुशी गुर्जर और मंजू गुर्जर।और ​3 जिला अध्यक्ष: पुष्पेंद्र सिंह पटेल (अलीराजपुर), मयंक जाट (रतलाम), और अनूप सिंह चंदेल (रीवा)।
27 प्रदेश सचिव: राजीव सिंह, आशीष चौबे, राज नेमा, अविनाश पाठक, शिवप्रसाद तिवारी (मोनू), शुभम शर्मा, विवेक द्विवेदी, अंकित शर्मा, आकाश सिंह चौहान, नितेश जाटव, विकास सिंह चौहान, अभिनव मिश्रा, अनूप दांगी, अमित दांगी, हर्ष वशिष्ठ, आकाश राजपूत, सुमित अवस्थी, अमित यादव, लोकेश सोनकर, शिवम पांडेय, रामकृष्ण प्रजापति, दीपक मालवीय, लोकेश पटेल, आशीष अवस्थी, रानू पटेल, प्रीति मालवीय और रीना डावर।