'99 गलती के बाद रुक जाना, वरना डेटिंग-पेंटिंग कर देंगे', पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बयान चर्चा में

शिवपुरी के करैरा में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बयान चर्चा में है. कृष्णवंशियों को संबोधित करते हुए उन्होंने 99 गलतियों और भगवान कृष्ण-शिशुपाल के प्रसंग का जिक्र किया.

'99 गलती के बाद रुक जाना, वरना डेटिंग-पेंटिंग कर देंगे', पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बयान चर्चा में

शिवपुरी। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का करैरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया बयान चर्चा में आ गया है. कृष्णवंशियों को संबोधित करते हुए विधायक ने भगवान कृष्ण और शिशुपाल का उदाहरण देते हुए कहा कि “99 गलती के बाद रुक जाना, वरना जिस तरह भगवान कृष्ण ने शिशुपाल के साथ किया था, उसी तरह हम डेटिंग-पेंटिंग कर देंगे.

विधायक के इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इसकी चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि विधायक ने यह टिप्पणी किस संदर्भ में और किन लोगों को लेकर की, यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

'99 की गिनती पूरी होने के बाद परिणाम देंगे'

कार्यक्रम में प्रीतम लोधी ने कहा कि “मोदी तो ब्रह्मांड हैं, वह इतनी गलतियां झेल जाते हैं, लेकिन हम लोधी हैं।” उन्होंने आगे कहा कि 99 की गिनती पूरी होने के बाद उसका परिणाम भी बेहतर देंगे।

विधायक ने अपनी बात को भगवान कृष्ण और शिशुपाल के प्रसंग से जोड़ते हुए अपनी बात रखी। उनके इस बयान को लेकर अब अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने की संभावना है।

बयान को लेकर बढ़ी चर्चा

प्रीतम लोधी का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब स्थानीय स्तर पर उनके बयानों को लेकर पहले भी राजनीतिक चर्चा होती रही है। करैरा के कार्यक्रम में दिए गए इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

हालांकि, बयान के पूरे संदर्भ और विधायक का इशारा किस मामले की ओर था, यह स्पष्ट नहीं है। ऐसे में उनके बयान को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले कार्यक्रम के पूरे वीडियो और संदर्भ को देखना जरूरी होगा।