सतना, सम्पति के विवाद में बहन को जिंदा जलाने की कोशिश कोतवाली में अपराध दर्ज
सतना में संपत्ति को लेकर विवाद में दो भाइयों ने बहन को जिंदा जलाने की कोशिश की.
सतना में सिटी कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर में संपत्ति को लेकर जमकर विवाद हुआ. दो भाइयों ने बहन को जिंदा जलाने की कोशिश की. हादसे के बाद हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस घायल महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया और FIR दर्ज की. पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है. पुलिस ने बताया कि कंचन पति जैकी चौधरी 32 वर्ष, निवासी जवाहर नगर गली नंबर-1 का विवाद अपने ही भाई राकेश चौधरी और बंटू चौधरी से चल रहा है. रविवार शाम को भाई-बहन के बीच फिर झगड़ा होने लगा, तब आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट करते हुए पेट्रोल छिडक़र आग लगाने की कोशिश की.
पड़ोसियों ने किया बीच-बचाव
मारपीट के दौरान शोर शराबा होने से मोहल्ले-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव करते हुए पुलिस को सूचित दी. दिया और घायल कंचन को कोतवाली ले गए, जहां उसकी शिकायत पर बीएनएस की धारा 119, 124(2), 115(2), 296(ए) और 3/5 के तहत कायमी कर आरोपियों की धरपकड़ के पयास प्रारंभ कर दिए. वहीं पीडि़त महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पीड़िता का आरोप है कि भाइ घर से नशे का अवैध कारोबार करते हैं. मना करने पर आए दिन उसके साथ मारपीट करते है और पैसा मांगते है.
shivendra 
