शिवपुरी में वकील की दिनदहाड़े हत्या के बाद प्रदेशभर में हड़ताल, इंदौर में भी थमा कोर्ट
शिवपुरी/इंदौर। मध्यप्रदेश के Shivpuri में एडवोकेट संजय कुमार सक्सेना की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या किए जाने से पूरे प्रदेश के वकीलों में भारी आक्रोश है. घटना के विरोध में Madhya Pradesh State Bar Council के अपील पर सोमवार को प्रदेशभर में अधिवक्ताओं ने न्यायालय से जुड़े कामों का बहिष्कार किया.
वकीलों की मांग है कि लंबे समय से लंबित एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू किया जाए, ताकि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
इंदौर में भी दिखा असर
शिवपुरी की इस सनसनीखेज वारदात के बाद प्रदेश के वकीलों की बिरादरी में एकजुट नजर आई. Indore में जिला कोर्ट और Madhya Pradesh High Court में भी वकीलों ने कामकाज से दूरी बनाए रखी. इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष यादव ने कहा कि साल 2012 से राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू करने का आश्वासन दिया जाता रहा है, लेकिन अब तक इसे जमीन पर नहीं उतारा गया.
20 साल से उठ रही मांग
अधिवक्ताओं का कहना है कि वे पिछले करीब 20 सालों से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग कर रहे हैं. बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद ठोस कदम नहीं उठाए गए. वकीलों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही यह कानून लागू नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
क्या है एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट?
यह कानून लागू होने पर ड्यूटी के दौरान वकीलों पर हमले या धमकी के मामलों में सख्त कार्रवाई और विशेष सुरक्षा प्रावधान सुनिश्चित करेगा. फिलहाल मध्यप्रदेश में यह कानून लागू नहीं है, जिससे अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.
shivendra 
