भोपाल में दिखा महाशिवरात्रि का जश्न, रथ-घोड़ों और झांकियों के साथ निकली ऐतिहासिक शिव बारात, हजारों श्रध्दालु हुए शामिल
नेहरू नगर में महाशिवरात्रि पर भव्य शिव बारात निकाली गई।पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष गूंजते रहे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए भगवान के दर्शन किए।
भोपाल: नेहरू नगर में महाशिवरात्रि का पावन पर्व इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न मनाया गया। पूरे क्षेत्र में हर-हर महादेव और जय महाकाल के जयघोष गूंजते रहे।आयोजक हेमन्त ठाकुर के नेतृत्व में विगत 11 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही विशाल शिव बारात रविवार को भक्तिमय वातावरण में सफलतापूर्वक निकाली गई। इस आयोजन के संरक्षक भगवान दास सबनानी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर
महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर आयोजित शिव बारात ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी सुंदर संदेश दिया। बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भक्त भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे.यह भव्य शिव बारात हनुमान मंदिर पलकमति परिसर, नेहरू नगर से प्रारंभ होकर सिद्धेश्वरी शक्ति पीठ, कोपल स्कूल के पास जाकर सम्पन्न हुई। समापन स्थल पर भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह का मनोहारी मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विवाह उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा शिवलिंग स्वरूप एवं विशाल प्रतिमाओं के दर्शन कराए गए।

रथ, ऊंट, घोड़े, झांकियां और आतिशबाजी से सजा उत्सव
शिव बारात में लगभग 3000 से 4000 श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान शिव के स्वरूप में सुसज्जित 3 भव्य रथ, 6 ऊंट, 20 घोड़े और 8 बग्घियों ने शोभा बढ़ाई। 50 कलाकारों के अखाड़े ने आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत किए। इसके साथ ही 125 डोल, 50 ताशे, झांझ-डमरू, ध्वज, 3 आकर्षक झांकियाँ, 3 बैंड दल तथा विशेष आतिशबाजी ने पूरे मार्ग को उत्सवमय बना दिया। बर्फ से निर्मित शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।
sanjay patidar 
