मुंबई मुलुंड में मेट्रो पिलर गिरा, ऑटो और कार सवार घायल
मुंबई के मुलुंड में मेट्रो निर्माण स्थल पर पिलर गिरने से ऑटो और कार के यात्री घायल हुए।
मुंबई के मुलुंड में मेट्रो का पिलर अचानक गिर गया। पिलर का हिस्सा ऑटो और कार के ऊपर गिर गया, जिससे ऑटो के अंदर बैठे यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कई लोगों के दबने की खबर सामने आ रही है।

यह हादसा मुलुंड (पश्चिम) इलाके में 14 फरवरी की दोपहर को हुआ, जब एलबीएस रोड पर निर्माणाधीन मेट्रो पिलर का एक हिस्सा नीचे से गुजर रहे एक ऑटो और कार पर गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा मौके पर पहुंच गई। फिलहाल लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
मुंबई में मेट्रो पिलर का स्लैब टूटकर सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में एक कार और ऑटो आ गई, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
— Congress (@INCIndia) February 14, 2026
ये घटना BJP सरकार की भीषण लापरवाही और भ्रष्टाचार का सबूत है, जहां जनता की न कोई फ़िक्र है, न ही जान की कोई कीमत।
पूरे देश में BJP सरकार का घटिया… pic.twitter.com/IZnKQjISgj
घटना की वजह से एलबीएस रोड पर कई देर तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं लोग निर्माणाधीन पिलर की मजबूती पर सवाल उठा रहे हैं, हालांकि पिलर के गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है, वहीं मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े इंजीनियरों और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है।

