डिप्टी CM: वीबी-जी रामजी योजना से गांवों में मिलेगा गारंटी रोजगार, बजट भी बढ़ाया गया

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने बताया कि वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीणों को 125 दिन काम मिलेगा, बजट बढ़ा है और गांवों में रोजगार के नए मौके बनेंगे।

डिप्टी CM: वीबी-जी रामजी योजना से गांवों में मिलेगा गारंटी रोजगार, बजट भी बढ़ाया गया

डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने आज रीवा के भाजपा कार्यालय में वीबी-जी रामजी योजना की खासियत गिनाई, इस दौरान उन्होंने बताया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच से शुरू की गई वीबी-जी रामजी योजना गांवों के विकास के लिए बहुत उपयोगी है। इस योजना में ग्रामीण परिवारों को 125 दिन काम की गारंटी मिलेगी, जबकि पहले मनरेगा में सिर्फ 100 दिन काम मिलता था।

बढ़ाया गया बजट 

उन्होंने बताया कि इस योजना का बजट पहले 35 हजार करोड़ था, जिसे बढ़ाकर अब 95 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है। इससे गांवों में सड़क, भवन, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, पशुपालन, मत्स्य पालन, जैविक खाद जैसे काम होंगे और लोगों को गांव में ही रोजगार मिलेगा।

काम नहीं तो बेरोजगरी भत्ता मिलेगा 

नई योजना में मजदूरी समय पर मिलेगी और अगर काम नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। महिलाओं, गरीबों, किसानों और मजदूरों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। खेती के समय मजदूरों की कमी न हो, इसके लिए राज्यों को अलग से 60 दिन तय करने का अधिकार दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस योजना को लेकर गलत बातें फैला रही है, जबकि यह योजना गांवों को मजबूत बनाने और लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाई गई है। इस योजना से गांवों में रोजगार बढ़ेगा और शहरों की ओर पलायन रुकेगा।