संगठन महामंत्री से मिले कैलाश विजयवर्गीय, आखिर इस मुलाकात के क्या मायने ?

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की भाजपा कार्यालय में हुई बैठक को इंदौर घटनाक्रम और पार्टी की आगामी रणनीति से जोड़कर अहम माना जा रहा है

संगठन महामंत्री से मिले कैलाश विजयवर्गीय, आखिर इस मुलाकात के क्या मायने ?

भोपाल: गुरुवार को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को भाजपा कार्यालय बुलाया गया है। इस दौरान संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और कैलाश विजयवर्गीय के बीच अकेले में बातचीत हुई। चर्चा के दौरान कार्यकर्ताओं को दूर रखा गया। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कड़ी सुरक्षा के बीच भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।

आखिर इस मुलाकात के क्या मायने 

कैलाश विजयवर्गीय के भाजपा कार्यालय पहुंचकर संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से मिलने की खबर ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान इंदौर में हाल ही में घटित घटनाक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और संभव है कि कैलाश विजयवर्गीय ने पूरे घटनाक्रम की पृष्ठभूमि, उसके कारणों और राजनीतिक प्रभावों की जानकारी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को दी हो। यह बैठक ऐसे समय पर हुई है जब इंदौर की घटना को लेकर पार्टी के भीतर और बाहर दोनों ही स्तरों पर सवाल उठ रहे हैं और अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मुलाकात से राजनीतिक गलियारों में हलचल

भाजपा कार्यालय में हुई यह मुलाकात सामान्य शिष्टाचार भेंट से कहीं अधिक महत्वपूर्ण मानी जा रही है. क्योंकि दोनों ही नेता संगठन और रणनीति के लिहाज से प्रभावशाली माने जाते हैं. सूत्रों का कहना है कि बैठक में संगठनात्मक स्थिति, जनभावनाओं और आगामी राजनीतिक कदमों पर भी विचार-विमर्श हुआ होगा। इसी कारण इस मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और राजनीतिक विश्लेषक इसे आने वाले दिनों में पार्टी की रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं। कुल मिलाकर, कैलाश विजयवर्गीय और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की यह मुलाकात इंदौर घटना क्रम के संदर्भ में अहम मानी जा रही है.