भोपाल में 1 जून से शुरू होगा विधायक ट्रॉफी टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट
भोपाल के नेहरू नगर पुलिस ग्राउंड में 1 से 9 जून 2026 तक विधायक ट्रॉफी टेनिस बॉल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। प्रतियोगिता विधायक भगवानदास सबनानी के संरक्षण में आयोजित की जा रही है।
टूर्नामेंट के मुख्य संरक्षक दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी हैं. प्रतियोगिता का आयोजन नवप्रयास सांस्कृतिक और सामाजिक विकास समिति द्वारा किया जा रहा है. आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न क्रिकेट टीमें भाग लेंगी और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा.
समिति ने खेल प्रेमियों, क्षेत्रवासियों और क्रिकेट प्रशंसकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है. आयोजन से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं और प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है. टूर्नामेंट से संबंधित जानकारी के लिए आयोजन समिति से संपर्क किया जा सकता है.
shivendra 
