बंगाल दौरे पर सीएम मोहन यादव, चुनावी रैली में होंगे शामिल
बंगाल दौरे पर सीएम मोहन यादव, चुनावी रैली में होंगे शामिल नामंकन दाखिल कराने के साथ 5 प्रमुख सीटों पर करेंगे प्रचार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अप्रैल को बंगाल के दौरे पर हैं। CM भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक के रूप में वहां जा रहे हैं। बंगाल में सीएम इलेक्शन कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन और रैली में भाग लेंगे। सीएम मोहन यादव भोपाल से रवाना होकर बंगाल के बांकुरा पहुंचेंगे बांकुरा में इलेक्शन कैंडिडेट्स के नॉमिनेशन और रैली में शामिल होंगे। यहां 5 प्रमुख सीटों पर प्रचार करेंगे इन सीटों में बंगाल के सलतोरा, छरतना और बांकुरा विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। साथ ही वे यहां के बरजोरा और ओंडा सीटों पर भी प्रचार करेंगे। इन सभी क्षेत्रों में बीजेपी कैंडिडेट्स का आज नॉमिनेशन लेटर दाखिल होगा।
सीएम इन नॉमिनेशन रैलियों में शामिल होकर जनता का जोश बढ़ाएंगे। बंगाल में सीएम मोहन यादव बीजेपी को वोट देने की अपील करेंगे। वे जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। सीएम दोपहर 3:30 बजे दुर्गापुर से वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे। वे शाम तक वापस भोपाल लौट आएंगे।
पहले और दूसरे चरण का चुनावी गणित
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। पहले चरण का मतदान इसी महीने 23 अप्रैल को होना है। वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल को निर्धारित की गई है। इसी को देखते हुए बीजेपी ने अपने दिग्गज नेताओं को उतारा है।
सीएम मोहन यादव का कार्यक्रम
दोपहर 12:00 बजे: बंगाल के सलतोरा और छरतना विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे।
दोपहर 12:45 बजे: बांकुरा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में विशाल रैली को संबोधन करेंगे।
दोपहर 01:30 बजे: बरजोरा विधानसभा सीट पर आयोजित जनसभा में शामिल होकर वोट की अपील करेंगे।
दोपहर 02:15 बजे: ओंडा विधानसभा क्षेत्र में रोड शो और प्रत्याशी का नामांकन दाखिल करवाएंगे।
दोपहर 03:00 बजे: बांकुरा से दुर्गापुर एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।
दोपहर 03:30 बजे: दुर्गापुर एयरपोर्ट से भोपाल वापसी के लिए रवाना होंगे।
शाम 05:30 बजे: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भोपाल एयरपोर्ट पर वापसी होगी।

