GST में राहत: डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने बाजार का दौरा कर दुकानदारों को दी बधाई
नवरात्र के पहले दिन से GST में राहत लागू कर दी गई है। दवाइयों से लेकर खाद्य वस्तुओं तक 99% ज़रूरी चीजों पर टैक्स घटाया गया है। इस मौके पर डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा के शिल्पी प्लाजा का दौरा किया और दुकानदारों से मुलाकात कर उन्हें इस राहत के लिए बधाई दी।
रीवा: नवरात्र के पहले दिन आम जनता को बड़ी राहत मिली है। GST में किए गए बदलाव आज से लागू हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कई जरूरी वस्तुओं पर GST की दरों में कटौती की है, जिससे लोगों को अब चीजें पहले से सस्ती मिलेंगी।
देशभर में भारतीय जनता पार्टी "GST बचत उत्सव" मना रही है। इसी कड़ी में डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को रीवा के शिल्पी प्लाजा मार्केट का दौरा किया। वे खुद दुकानों में जाकर दुकानदारों से मिले, उन्हें बधाई दी, और स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया।
आज रीवा शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का भ्रमण कर व्यापारी भाइयों एवं उपभोक्ताओं से संवाद किया।
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) September 22, 2025
नवरात्रि के पावन अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी की दरों में की गई कटौती से दवाइयों एवं दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ 90… pic.twitter.com/oXZvEwXmND
किन चीजों पर राहत मिली?
डिप्टी CM ने बताया कि अब जीवन रक्षक दवाइयों पर GST पूरी तरह खत्म हो गया है। खाद्य पदार्थों पर 18% से घटकर 6% कर दिया गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह निर्माण, ऑटोमोबाइल और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी राहत दी गई है। कुल मिलाकर 99% आम उपयोग की चीज़ों पर GST दरें घटाई गई हैं।

क्या बोले डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल?
उन्होंने कहा: “हम हर दुकान में जा रहे हैं, दुकानदारों से मिल रहे हैं। वे हमें बधाई दे रहे हैं और हम भी उन्हें दे रहे हैं। अब रोजमर्रा की चीजें सस्ती होंगी। ये प्रधानमंत्री जी का जनता को नवरात्र का उपहार है।”
उन्होंने सभी नागरिकों से स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और हर ग्राहक से "गर्व से कहो हम स्वदेशी हैं" कहने की अपील भी की।

बाजारों में उत्सव जैसा माहौल
GST की राहत के बाद रीवा के बाजारों में खुशहाली का माहौल है। दुकानदारों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया और इसे जनता के लिए फायदेमंद बताया।
Saba Rasool 
