ईरान ने अमेरिका के 2 जेट गिराए, तेहरान ने अमेरिका के सीजफायर को ठुकराया
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध को 1 महीने से ज्यादा हो गया है। इस बीच ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर को रिजेक्ट किया। ईरान ने युद्ध में घायल अमेरिकी पायलट पर 55 लाख का इनाम घोषित किया है।
ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच युद्ध को अब 36 दिन हो चुके हैं। दोनों ही तरफ से बमबारी जारी है। ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के 2 फाइटर जेट गिराने का दावा किया है, तो वहीं अमेरिका ने फाइटर जेट के एक पायलट को रेस्क्यू करने की बात कही है।
दरअसल, शुक्रवार 3 अप्रैल को ईरान ने अमेरिका के F-35 फाइटर जेट और A-10 अटैक एयरक्राफ्ट पर हमला करने का दावा किया। इनमें से एक फाइटर जेट F-35 नीचे गिर गया, जबकि दूसरा A-10 एयरक्राफ्ट कुवैत के हवाई क्षेत्र तक पहुंच गया। हालांकि पायलट ने इजेक्ट कर लिया, जिसकी वजह से वह सुरक्षित बच गया, लेकिन विमान कुवैत में क्रैश हो गया।

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहला फाइटर जेट F-35 नहीं गिरा, बल्कि F-15E गिरा है। इस बीच अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि F-15E जेट से पायलट को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं एक पायलट गायब है, जिसकी तलाश जारी है।
ईरान ने शनिवार 4 अप्रैल की सुबह इज़राइल के तेल अवीव, नेगेव और बेने ब्राक जैसे शहरों पर मिसाइल अटैक किया, जिससे नेगेव के एक औद्योगिक केंद्र में आग लग गई। हादसे में कुछ रिहायशी इमारतों को नुकसान पहुंचा है।
Footage of the exact moment an American A-10 warplane is struck by an air defense missile fired by the Iranian Army’s integrated air defense system.#Iran#WAR#AirDefense#A10 https://t.co/q8fUc3Ugar pic.twitter.com/49k5yu57aB
— Consulate General of the I.R. Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 4, 2026
हमले में लापता हुए अमेरिकी पायलट को लेकर ईरान ने इनाम की घोषणा की है। ईरान ने अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़कर सरकारी अधिकारी या सेना के सामने लाने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान यानी लगभग 55 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने अमेरिकी मीडिया NBC से बातचीत में कहा—
"ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने की घटना से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।" "हम युद्ध में हैं।"
????Breaking News:
— Power to the People ☭???? (@ProudSocialist) April 3, 2026
The US is searching for a pilot who ejected after Iran shot down a US fighter jet.
Iranian media is reporting that the pilot has already been captured. If true this would be the first POW in the war and change everything.
Iran is in full control of this war. pic.twitter.com/3nAtTdorau
वहीं इज़राइल ने लेबनान में लिटानी नदी के दो प्रमुख पुलों पर हमला कर उन्हें नष्ट कर दिया है, ताकि हिज़्बुल्लाह की मदद को रोका जा सके। इस बीच अमेरिका ने भी ईरान के सबसे बड़े पुल और कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका ने 48 घंटे के सीज़फायर का प्रस्ताव रखा था, जिसे ईरान ने ठुकरा दिया है।


