US Senate में Iran पर सैन्य कार्रवाई रोकने वाला प्रस्ताव गिरा, 49-50 वोट से हार
Iran पर हमले से पहले मंजूरी का प्रस्ताव फेल, US Senate में नहीं मिला समर्थन, 49-50 वोट से प्रस्ताव नहीं हो सका पास, ट्रxh की पार्टी के एक सांसद ने वोटिंग नहीं की
अमेरिका की US Senate में ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को सीमित करने वाला प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ सका। गुरुवार को हुई वोटिंग में यह प्रस्ताव 49-50 वोटों से खारिज हो गया। Pennsylvania से रिपब्लिकन सीनेटर Dave McCormick वोटिंग में शामिल नहीं हुए। इस कारण प्रस्ताव को जरूरी समर्थन नहीं मिल पाया।
राष्ट्रपति की शक्तियों को सीमित करने की थी कोशिश
यह प्रस्ताव उन सांसदों ने पेश किया था जो चाहते थे कि ईरान के खिलाफ किसी भी बड़े सैन्य अभियान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति को संसद की मंजूरी लेनी पड़े। अगर यह प्रस्ताव आगे बढ़ जाता, तो राष्ट्रपति अकेले सैन्य कार्रवाई का फैसला नहीं कर सकते थे। फिलहाल यह विधेयक सीनेट की विदेश मामलों से जुड़ी समिति में ही अटका हुआ है। इसे पूरे सदन में लाने के लिए दोबारा प्रयास करना होगा।

ट्रम्प के फैसलों पर विपक्ष ने उठाए सवाल
राष्ट्रपति Donald Trump के हालिया ईरान हमलों के बाद विपक्षी सांसद लगातार मांग कर रहे हैं कि भविष्य में किसी भी सैन्य कार्रवाई पर अंतिम फैसला संसद की मंजूरी से हो। उनका कहना है कि ऐसे महत्वपूर्ण फैसलों में कांग्रेस की भूमिका जरूरी होनी चाहिए।

पिछले 24 घंटे में क्या-क्या हुआ
पिछले 24 घंटों में Egypt के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमले में दो जहाजों में आग लग गई। वहीं अमेरिका ने ईरान के कई शहरों में हवाई हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने दावा किया कि उसने Kuwait और Jordan में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया। इसके अलावा Kuwait में एक चीनी कंपनी की इमारत पर हमले में एक कर्मचारी की मौत हुई। वहीं Saudi Arabia ने Red Sea में जहाजों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की पहल शुरू की है, जिसमें अब तक 14 देशों ने रुचि दिखाई है।
Varsha Shrivastava 
