11वीं की छात्रा ने दी जान, टीचर पर आरोप, सुसाइड नोट में खुलासा

रीवा के सेमरिया में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मिले लेटर में उसने स्कूल के एक टीचर पर हाथ पकड़कर मारने और गलत तरह से व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

11वीं की छात्रा ने दी जान, टीचर पर आरोप, सुसाइड नोट में खुलासा

रीवा जिले के सेमरिया में एक निजी स्कूल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से उसका मोबाइल और एक लेटर मिला है। लेटर में छात्रा ने स्कूल के एक टीचर पर गलत तरह से व्यवहार करने और मारने का आरोप लगाया है।

उसका कहना था कि टीचर जब भी मारता था तो उसका हाथ पकड़ लेता था और अजीब तरह की हरकतें करता था। कभी पेन को उंगलियों के बीच दबाकर सजा देता था, तो कभी हाथ पकड़कर बोलता था—देखो कितना ठंडा है मेरा हाथ।

छात्रा के दादा और पिता का कहना है कि घर में उसे कोई परेशानी नहीं थी। सब उसे बहुत प्यार करते थे। उनका मानना है कि स्कूल में ही उसे बहुत तंग किया जा रहा था, जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया।

वे चाहते हैं कि कॉल डिटेल और स्कूल से जुड़े मामलों की ठीक तरह से जांच की जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि एक लेटर मिला है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि छात्रा ने आत्महत्या क्यों की। लेटर में जो टीचर का जिक्र है, उसकी भी जांच की जाएगी।

यह लेटर 9वीं की कॉपी में मिला है, जबकि लड़की 11वीं में पढ़ रही थी। इसलिए यह भी पता करना होगा कि यह लेटर कब लिखा गया था। पुलिस मामले की जांच में लगी है और जांच के बाद ही असली वजह पता चलेगी।