न्यूयॉर्क में जाकिर और प्रियंका की खास मुलाकात, बांधे तारीफों के पुल

कॉमेडियन जाकिर खान और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की न्यूयॉर्क में मुलाकात हुई, जहां दोनों ने साथ लंच किया। प्रियंका ने जाकिर की तारीफ करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह उनकी क्रिएटिविटी और ह्यूमर की फैन हैं।

न्यूयॉर्क में जाकिर और प्रियंका की खास मुलाकात, बांधे तारीफों के पुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में कॉमेडियन जाकिर खान से मुलाकात की। दोनों ने साथ में लंच किया और उसके बाद सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यारे मैसेज शेयर किए।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जाकिर को धन्यवाद कहा और लिखा – "आपकी क्रिएटिव सोच, ह्यूमर और अच्छे स्वभाव के लिए धन्यवाद। आपको जानकर खुशी हुई।"

जाकिर ने भी प्रियंका के साथ एक फोटो शेयर की 

"क्वीन के साथ टूर का आखिरी लंच।"  इस फोटो में प्रियंका काले कपड़ों में और ग्रे कैप लगाए नजर आईं।

प्रियंका हाल ही में भारत से लौटी हैं प्रियंका कुछ दिन पहले मुंबई में थीं, जहां उन्होंने एक जूलरी ब्रांड का स्टोर लॉन्च किया। वहां वे तमन्ना भाटिया, तृप्ति डिमरी और मृणाल ठाकुर से भी मिलीं। 

जाकिर खान ने अमेरिका में रचा इतिहास

कॉमेडियन जाकिर खान इस समय अपने अमेरिका टूर पर हैं और उन्होंने हाल ही में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वेयर गार्डन में परफॉर्म किया। ये शो खास इसलिए रहा क्योंकि वो इस मंच पर हिंदी में स्टैंडअप करने वाले पहले भारतीय कॉमेडियन बने।


करीब 6,000 लोगों ने उनका शो देखा और सीटें पूरी तरह बुक थीं। इस शो में अमेरिका के मशहूर कॉमेडियन हसन मिन्हाज भी स्टेज पर आए और बोले कि ये रात पूरी दुनिया के कॉमेडी के लिए खास है। जाकिर ने शो के दौरान अपने माता-पिता को वीडियो कॉल भी किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

उनका ये शो अमेरिका और कनाडा टूर का हिस्सा है, जिसमें वो कई बड़े शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं।