PM Modi ने 13वीं बार फहराया तिरंगा, जंतर-मंतर से लेकर महिला आरक्षण तक 76 मिनट की स्पीच दी
Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार लाल किला में गूंजा Vande Mataram, PM Modi ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं
देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने Red Fort की प्राचीर से देश को संबोधित किया। PM Modi ने लगातार 13वीं बार Red Fort पर तिरंगा फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और 21 तोपों की सलामी दी गई। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार Vande Mataram का विशेष गायन भी हुआ। कार्यक्रम में देशभर से करीब 5,000 विशेष मेहमान शामिल हुए।

इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में युवाओं पर खास ध्यान दिया गया। करीब 2,500 NCC Cadets और MY Bharat Volunteers ने Gyan Path पर Vande Mataram की आकृति बनाई। सुरक्षा के लिए 15 से 20 हजार जवान तैनात किए गए थे। समारोह स्थल और आसपास के इलाकों पर 1,000 से ज्यादा CCTV कैमरों से नजर रखी गई।
देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा
PM Modi ने अपने 76 मिनट के भाषण में कहा कि महिला आरक्षण पर पार्टियां राजनीति न करें। वहीं, जंतर-मंतर प्रदर्शन का नाम लिए बिना कहा कि, देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा। ऐसे लोग युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं भी कीं। सरकार अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल्स की ट्रेनिंग देगी। गरीब और मिडिल क्लास परिवारों के युवाओं के लिए कई परीक्षाओं की फ्री ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी।
आत्मनिर्भर भारत पर PM Modi का जोर
अपने भाषण में PM Modi ने कहा कि भारत को अब दूसरे देशों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। देश को अपनी क्षमता बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनना होगा। उन्होंने कहा कि दुनिया में कई चीजें सस्ती मिल सकती हैं, लेकिन केवल सस्ता सामान खरीदने से देश की अपनी क्षमता मजबूत नहीं होती। इसलिए भारत को अपने उद्योग, तकनीक, उत्पादन और संसाधनों को मजबूत करना होगा।
PM Modi ने कहा कि पिछले 12 साल में देश ने विकास की रफ्तार पकड़ी है। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं पर भरोसा जताते हुए कहा कि इन्हीं की ताकत से भारत अपने बड़े लक्ष्यों को हासिल कर सकता है। उन्होंने काम करने के तरीके और काम की गति में बदलाव की जरूरत भी बताई।
दुनिया भारत की ताकत पहचान रही
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास स्थिर सरकार, मजबूत संस्थाएं, संविधान और राजनीतिक जनादेश है। अब दुनिया भारत की क्षमता को पहचान रही है। दूसरे देशों के साथ Free Trade Agreements और Trade Agreements हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत में बनने वाला सामान दुनिया के हर बाजार तक पहुंचना चाहिए। Ludhiana से लेकर Tamil Nadu तक का Textile Sector दुनिया में अपनी पहचान बना सकता है। भारत के कपड़े, मशीनें, दवाइयां और दूसरे उत्पाद वैश्विक बाजार में पहुंचें, यह देश का लक्ष्य होना चाहिए।
संकट के समय आत्मनिर्भरता की अहमियत
PM Modi ने कहा कि जब देश आत्मनिर्भरता की बात करता था, तब कुछ लोग Globalisation को लेकर सवाल उठाते थे। लेकिन कोरोना महामारी और Russia-Ukraine War जैसे संकटों ने दिखाया कि दुनिया में जरूरी चीजों की सप्लाई कितनी प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि ऐसे समय में भारत ने अपनी जरूरतों को पूरा करने की क्षमता दिखाई। यूरिया और DAP का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया में यूरिया काफी महंगा मिलता है, जबकि भारत में किसानों को यह कम कीमत पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
रेलवे, गैस और Solar Energy में तेजी
PM Modi ने कहा कि देश में Railway Electrification तेजी से हुआ है। करीब 70 प्रतिशत रेलवे का विद्युतीकरण पूरा किया गया है। इससे ट्रेनों के संचालन में बिजली का इस्तेमाल बढ़ा और पर्यावरण को भी फायदा हुआ। उन्होंने Hydrogen Train का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले करीब 70 शहरों में पाइप से गैस पहुंचती थी। अब करीब 700 शहरों में करोड़ों घरों तक PNG पहुंचाने का काम हुआ है।

Solar Energy के क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी प्रगति की है। PM Modi के मुताबिक 2014 से पहले देश की Solar Energy Capacity करीब 2 GW थी, जो अब बढ़कर करीब 160 GW हो गई है। PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत लाखों घरों में Solar Energy लगाने का काम चल रहा है। इससे कई परिवारों का बिजली बिल कम या शून्य हुआ है और कुछ लोग अतिरिक्त बिजली बेचकर कमाई भी कर रहे हैं।
Energy Security और Nuclear Energy पर जोर
प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में Energy की जरूरत और बढ़ेगी। बड़ी मात्रा में बिजली के बिना आधुनिक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाना मुश्किल होगा। इसलिए Energy Security भारत के लिए जरूरी है।
उन्होंने Nuclear Energy के क्षेत्र में भी बड़े लक्ष्य की बात कही। सरकार का लक्ष्य 2047 तक Nuclear Energy Capacity को 100 GW तक ले जाना है। इसके लिए संसद में नए कदम उठाए जाने का भी उन्होंने उल्लेख किया।
Semiconductor से लेकर Make in India तक
PM Modi ने कहा कि Make in India, Swadeshi और Vocal for Local अब लोगों की सोच का हिस्सा बन रहे हैं। उन्होंने Semiconductor Industry को देश की रणनीतिक जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि चिप के बिना आधुनिक दुनिया की कल्पना मुश्किल है। भारत अब Semiconductor Manufacturing में आगे बढ़ रहा है और देश में तीन प्लांट शुरू हो चुके हैं। वहां से Export भी शुरू होने की बात प्रधानमंत्री ने कही।

12 साल में कई क्षेत्रों में तेज विकास
PM Modi ने अपने भाषण में पिछले 12 साल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस अवधि में Defence Production करीब चार गुना, Khadi and Village Industries पांच गुना और Electric Manufacturing सात गुना बढ़ा है। Railway Coach Production में 21 गुना और Mobile Phone Production में 33 गुना बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने कहा कि Internet Users की संख्या करीब चार गुना और Digital Transactions 100 गुना बढ़े हैं। गरीबों के लिए घर, Toilets, Gas Connections और Tap Water Connections देने की गति भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ी है।
2047 तक Developed India का संकल्प
PM Modi ने कहा कि पिछले 12 साल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने भारत को दुनिया की प्रमुख तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 में जब भारत आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब देश को Developed India बनाना है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों का संकल्प अब छोटे सपनों तक सीमित नहीं रह सकता। बड़े सपने, मजबूत संकल्प और देश की क्षमता के साथ भारत को आगे बढ़ना होगा।
भाषण की शुरुआत में PM Modi ने स्वतंत्रता संग्राम के सभी सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने Mahatma Gandhi समेत उन सभी महान लोगों को नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि आज हर घर तिरंगा है और हर मन तिरंगा है। देश नए उत्साह और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
Varsha Shrivastava 
