घुसपैठ, पलायन और घोटालों पर सीएम मोहन ने ममता सरकार को घेरा

बांकुड़ा में मोहन यादव ने ममता सरकार पर घुसपैठ, पलायन और घोटालों को लेकर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में व्यवस्था कमजोर है और स्थानीय लोग परेशान हैं।

घुसपैठ, पलायन और घोटालों पर सीएम मोहन ने ममता सरकार को घेरा

बांकुड़ा/पश्चिम बंगाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पश्चिम बंगाल के बांकुरा में आयोजित जनसभा में ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में बांग्लादेशी घुसपैठ बढ़ रही है और इससे स्थानीय लोगों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं।

‘घुसपैठ बढ़ी, स्थानीय लोग परेशान’

मोहन यादव ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों से बांग्लादेशी घुसपैठिए आकर यहां बस रहे हैं, जबकि स्थानीय बंगाल से लोग ओडिशा, महाराष्ट्र और झारखंड जैसे राज्यों की ओर लोग पलायन करने को मजबूर हैं। बंगाल के लोग परेशान हो रहे हैं और बांग्लादेशी  घुसपैठिए मालामाल हो रहें हैं।जिससे साफ है कि राज्य की व्यवस्था कमजोर हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

घोटालों और केंद्र की नीतियों का भी जिक्र

मुख्यमंत्री ने ममता सरकार पर शिक्षक भर्ती, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास और मिड-डे मील जैसे मामलों में घोटालों के आरोप भी लगाए। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने में सक्षम है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश अब मजबूत और सुरक्षित हाथों में है। मोहन यादव ने यह भी कहा कि उनकी सरकार ने समाज के हर वर्ग को सम्मान दिया है, जिसका उदाहरण द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाना है।