6 दिन, 25 टीमें, 900 CCTV... आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ा साइको-मैन
भोपाल में सड़क पर राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला आरोपी देवेंद्र अहिरवार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। बीते कई दिनों से राजधानी में दहशत फैलाने वाला यह आरोपी सागर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
भोपाल: भोपाल में सड़क पर राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला आरोपी देवेंद्र अहिरवार आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बीते कई दिनों से राजधानी में दहशत फैलाने वाला यह आरोपी सागर जिले का निवासी बताया जा रहा है। बुधवार रात अयोध्या नगर थाना पुलिस ने आरोपी देवेंद्र अहिरवार को गिरफ्तार किया था।
भोपाल में युवतियों पर हमले करने वाला आरोपी गिरफ्तार
भोपाल एडिशनल कमिश्नर अवधेश गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी पत्नी से विवाद के बाद आरोपी मानसिक रूप से असंतुलित हो गया और महिलाओं व बच्चियों को अपना निशाना बनाने लगा कल रात विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर अयोध्या बायपास के पास से उसे उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

900 CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंची पुलिस
पिछले छह दिनों से पुलिस की 25 टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी थीं। करीब 900 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, स्केच तैयार किया गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान की गई।
30 हजार का इनामी बदमाश आखिरकार गिरफ्तार
आरोपी पर 30 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था जांच में सामने आया है कि आरोपी तेज रफ्तार बाइक से आता था, धारदार हथियार से हमला करता और मौके से फरार हो जाता था। आरोपी के मोबाइल फोन से आपत्तिजनक कंटेंट भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं
sanjay patidar 
