पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पत्नी संग किए बाबा महाकाल के दर्शन: भस्म आरती में हुए शामिल

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना 27 सितंबर को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। और भस्म आरती में शामिल हुए

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने पत्नी संग किए बाबा महाकाल के दर्शन: भस्म आरती में हुए शामिल

उज्जैन: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना 27 सितंबर को उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दरबार पहुंचे। यहाँ उन्होंने अपनी पत्नी के साथ प्रातः कालीन आयोजित होने वाली दिव्य भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरी तरह से भक्ति रस में डूबे नजर आए

सुरेश रैना तड़के मंदिर पहुंचे और लगभग दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के अलौकिक दर्शन किए। इस दौरान वे पूरी तरह से भक्ति रस में डूबे नजर आए। भस्म आरती के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से सुरेश रैना का स्वागत और सत्कार किया गया। मंदिर समिति के अधिकारियों ने उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया।

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने भस्म आरती को आध्यात्मिक और विशेष अनुभव बताया। उन्होंने देश की समृद्धि और लोक-कल्याण की कामना की।