मैहर में पेट्रोल टंकी के वाहन से डीजल-पेट्रोल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

मैहर के रामनगर थाना क्षेत्र में पेट्रोल टंकी परिसर में खड़े वाहन से अज्ञात चोरों ने डीजल-पेट्रोल चोरी किया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई।

मैहर में पेट्रोल टंकी के वाहन से डीजल-पेट्रोल चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

मैहर। रामनगर थाना क्षेत्र के भिटारी स्थित आध्या पेट्रोल टंकी परिसर में खड़े पेट्रोलियम वाहन से अज्ञात चोरों द्वारा डीजल-पेट्रोल चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात पेट्रोल टंकी परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। जानकारी के मुताबिक देर रात वाहन क्रमांक MP17 ZN6439 को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने उससे डीजल-पेट्रोल चोरी किया। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पेट्रोल टंकी प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को दी गई सूचना के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। CCTV फुटेज में चोरी की घटना से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दृश्य सामने आए हैं, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।

फिलहाल चोरी किए गए डीजल-पेट्रोल की वास्तविक मात्रा सामने नहीं आई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चोरी की मात्रा और घटना में शामिल आरोपियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।