Jabalpur, Rewa और Shahdol में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, MP में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव
Weather Alert: आज Shivpuri-Sheopur में तेज बारिश, कल से पूर्वी MP में बढ़ेगा भारी बारिश का असर
मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। पश्चिमी हिस्से में अच्छी बारिश के बाद अब बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम पूर्वी MP की ओर बढ़ रहा है। शुक्रवार से Jabalpur, Rewa और Shahdol संभाग के कई जिलों में तीन दिन तक भारी बारिश होने का अलर्ट है। वहीं गुरुवार को Shivpuri और Sheopur में तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटे में Shivpuri और Sheopur में 4 इंच या उससे ज्यादा बारिश हो सकती है। इसके अलावा Bhopal, Raisen, Sehore, Rajgarh, Vidisha, Indore, Dhar, Ujjain, Gwalior, Guna, Datia, Jabalpur, Katni, Chhindwara, Rewa, Satna, Sidhi, Singrauli, Shahdol, Umaria, Anuppur, Sagar, Panna और आसपास के जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में Khargone में सबसे ज्यादा 8.1 इंच बारिश रिकॉर्ड हुई। Khandwa में 5.5 इंच और Guna में 4.6 इंच पानी गिरा। Bhopal में 70.6 मिमी यानी करीब 2.8 इंच बारिश हुई। Dhar, Rajgarh, Shivpuri, Datia, Ujjain, Sidhi और Indore समेत कई जिलों में भी तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, प्रदेश में लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ एक्टिव है। दक्षिणी हिस्से से भी एक ट्रफ गुजर रही है। इसके कारण पिछले 48 घंटे से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आने वाले दिनों में एक और लो प्रेशर एरिया सक्रिय होगा, जिससे पूर्वी MP में बारिश का असर और बढ़ सकता है।

Varsha Shrivastava 
