Sheopur में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों का हमला। कई वाहन क्षतिग्रस्त, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

Sheopur में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

Sheopur। जिले में अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में वन विभाग की टीम के वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि वन कर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी की गई।

घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टर्रा कला गांव के जंगल की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब एक सैकड़ा महिला-पुरुष वन विभाग की टीम को जंगल से खदेड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने रघुनाथपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।