मोदी बोले- कांग्रेस के 'राजकुमार' की हार की सेंचुरी पक्की, असम में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गोगामुख में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-एनडीए असम में जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने कांग्रेस के राजकुमार की हार की सेंचुरी पक्की बताई।

मोदी बोले- कांग्रेस के 'राजकुमार' की हार की सेंचुरी पक्की, असम में भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के धेमाजी जिले के गोगामुख में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार असम विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए की जीत की हैट्रिक तय है।

पीएम मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस के सो-कॉल्ड राजकुमार की पराजय की सेंचुरी आने वाली है।

चाय से चिप तक,असम की नई पहचान:
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय था जब दुनिया असम को सिर्फ चाय के लिए जानती थी। अब स्थिति बदल रही है। उन्होंने जोर देकर कहा- अब दुनिया असम को चाय के साथ-साथ चिप से भी पहचानेगी। टीवी, फ्रिज, गाड़ियां, मोबाइल... सब असम की चिप से चलेंगे। असम की नई पहचान चाय और चिप की होगी।

चाय बागान में पीएम मोदी का भावुक पल:
जनसभा से पहले पीएम मोदी ने डिब्रूगढ़ के मनोहरी टी एस्टेट में चाय बागान का दौरा किया। वहाँ उन्होंने खुद चाय की पत्तियाँ तोड़ीं, महिलाओं से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी ली। पीएम ने चाय की पत्ती तोड़कर एक महिला कार्यकर्ता को दी और कहा कि यह उनके लिए यादगार अनुभव रहा। उन्होंने चाय को “असम की आत्मा” बताया।

असम चुनाव पर बड़ा बयान:
यह जनसभा असम विधानसभा चुनाव 2026 के ऐलान के ठीक बाद हुई है। पीएम मोदी ने पिछले 10 साल के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए भारी जनसमर्थन का दावा किया और कहा कि असम अब विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है।