दीनबंधु हनुमान मंदिर सेवा समिति प्रियदर्शनी नगर, भोपाल में विशाल भंडारे का आयोजन

दीनबंधु हनुमान मंदिर सेवा समिति, प्रियदर्शनी नगर हर साल की तरह इस बार भी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन कर रही है.

दीनबंधु हनुमान मंदिर सेवा समिति प्रियदर्शनी नगर, भोपाल में विशाल भंडारे का आयोजन

दीनबंधु हनुमान मंदिर सेवा समिति, प्रियदर्शनी नगर हर साल की तरह इस बार भी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन कर रही है. समिति के अध्यक्ष राम सागर यादव ने बताया कि यह मंदिर हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर है. बचपन से ही हम इस मंदिर की सेवा करते आ रहे हैं और भक्तों की आस्था को बनाए रखने के लिए हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है.  भंडारा 2 अप्रैल को हनुमान मंदिर, प्रियदर्शनी नगर में होगा. 

समिति के सभी सदस्यों ने भक्तों एवं उनके परिवारजनों को इस पावन अवसर पर सादर आमंत्रित किया है। हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने एवं सामूहिक भक्ति भावना को बढ़ावा देने के लिए सभी श्रद्धालु इस कार्यक्रम में अवश्य पधारें।स्थान: दीनबंधु हनुमान मंदिर, प्रियदर्शनी नगर, भोपालजय श्री राम! जय हनुमान!