रीवा को स्वास्थ्य सेवाओं में नंबर-1 बनाना प्राथमिक लक्ष्य : डिप्टी CM
रीवा में स्वास्थ्य सेवाओं को नए स्तर पर ले जाने के लिए उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कई बड़े कदमों की घोषणा की। उन्होंने 8.88 करोड़ की लागत से बनी नई ओपीडी और 13.65 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल विस्तार भवन व कनेक्टिंग कॉरिडोर का उद्घाटन किया।
रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने गुरुवार को जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को अग्रणी स्तर पर लाने की दिशा में कई घोषणाएं कीं। उन्होंने जिला चिकित्सालय में 8.88 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नई ओपीडी का लोकार्पण किया। साथ ही 13.65 करोड़ की लागत से बने अस्पताल विस्तार भवन और कनेक्टिंग कॉरिडोर का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने जिला अस्पताल को 300 बिस्तरों में विस्तारित करने की महत्वपूर्ण घोषणा की। रीवा को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नंबर-1 बनाना है, इस संकल्प के साथ उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए मशीनों, डॉक्टरों और स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

आने वाले समय में रीवा चिकित्सा सुविधाओं के क्षेत्र में पूरे प्रदेश के लिए एक मॉडल बनेगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शुक्ल ने कहा, मरीजों के लिए डॉक्टर भगवान के समान होते हैं और डॉक्टरों को भी अपने मरीजों को उसी श्रद्धा से देखना चाहिए।
तभी चिकित्सा सेवा वास्तव में सफल और प्रभावशाली बन सकती है। उन्होंने निर्देश दिए कि नवनिर्मित ओपीडी में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए उचित संकेतक लगें, रिसेप्शन पर समुचित जानकारी व मार्गदर्शन मिले और परिसर में स्वच्छता बनी रहे।
यह भी पढ़ें- रीवा में शिक्षा विभाग की बड़ी गड़बड़ी! वेतन के लिए रिश्वत, फाइलें फंसी, शिक्षक परेशान
रीवा स्थित कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में 8 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से निर्मित नवीन ओपीडी तथा 13 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बने विस्तार भवन एवं कनेक्टिंग कॉरिडोर के लोकार्पण समारोह की झलकियां. pic.twitter.com/gsokOAB6kL
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) September 19, 2025
वही सेवा पखवाड़े के तहत उप मुख्यमंत्री ने मातृ मृत्युदर और शिशु मृत्यु दर को चुनौती के रूप में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि आने वाले तीन माह में जिले में स्वास्थ्य सूचकांकों में सुधार लाना है ताकि राष्ट्रीय स्तर पर रीवा को स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी स्थान दिलाया जा सके।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कोल, नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, माया सिंह, महामंत्री राजेश पाण्डेय, राजेन्द्र ताम्रकार, विवेक दुबे, पार्षद मनीष नामदेव, उपायुक्त हाउसिंग बोर्ड आर.के. वर्मा, सहायक यंत्री हिमांशु वर्मा, केके जैन सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य सेवाओं में जो अभूतपूर्व सुधार हुआ वह राज्य सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम
इस मौके पर सांसद जनार्दन मिश्र ने उप मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में जो अभूतपूर्व सुधार हुआ है, वह राज्य सरकार की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्य अधिकारियों से संसाधनों के समुचित उपयोग और नियमित निरीक्षण की अपेक्षा जताई।
View this post on Instagram
पूर्व मंत्री पुष्पराज सिंह ने कहा कि उप मुख्यमंत्री ने रीवा के हर क्षेत्र में समदृष्टि से विकास कार्य कराए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, अधोसंरचना सहित सभी क्षेत्रों में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है।
यह भी पढ़ें-रीवा में CM डॉ. मोहन यादव की बड़ी घोषणा; त्योंथर में 400 एकड़ में इंडस्ट्रियल बेल्ट, 100 बेड का अस्पताल, ITI कॉलेज को मंजूरी
CMHO डॉ. संजीव शुक्ला ने स्वागत भाषण दिया और सिविल सर्जन डॉ. प्रतिभा मिश्रा ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की जानकारी साझा की। प्रगति प्रतिवेदन कार्यपालन यंत्री हाउसिंग बोर्ड अंनुज प्रताप सिंह और पीआईयू के दयाशंकर त्रिपाठी द्वारा प्रस्तुत किया गया।

आधुनिक व्यवस्थाओं से लैस ओपीडी
कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय में बनी यह नई ओपीडी तीन मंजिला है, जिसे हाउसिंग बोर्ड द्वारा पुर्नधनत्वीकरण योजनांतर्गत निर्मित किया गया है। वहीं अस्पताल विस्तार भवन और कनेक्टिंग कॉरिडोर का निर्माण पीआईयू द्वारा कराया गया है। इस ओपीडी में मरीजों को एक ही छत के नीचे बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

रिंग रोड से रीवा बनेगा प्रदेश का पहला संभागीय मुख्यालय
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा सभी क्षेत्रों में तेज़ी से विकास की ओर अग्रसर है। अगले दो महीनों में रीवा प्रदेश का पहला ऐसा संभागीय मुख्यालय बनेगा, जिसके चारों ओर रिंग रोड होगा। यह शहर के समेकित विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा।
Saba Rasool 
