खेलो एमपी का भव्य आगाज़ कल, सीएम मोहन यादव करेंगे शुभारंभ
मंगलवार 13 जनवरी 2026 को बोट क्लब में सीएम डॉ. मोहन यादव द्वारा खेलो एमपी का भव्य, तकनीक आधारित कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसके साथ ही ब्लॉक स्तर से प्रदेश की टीम का चयन शुरू होगा।
भोपाल:खेल मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को बोट क्लब का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 13 जनवरी 2026 को शाम 6 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोट क्लब में खेलो एमपी का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन मध्यप्रदेश में खेलों के महाकुंभ के रूप में देखा जा रहा है, जिसका भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

देश में पहली बार नई तकनीक से होगा खेलो एमपी का आयोजन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम पूरी तरह थीम आधारित होगा, जिसमें प्रदेश में खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के संकल्प को दर्शाया जाएगा। खास बात यह है कि देश में पहली बार सभी खेल संघों के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है, जिससे खेलों को एक नई दिशा मिलेगी।
कल दिनांक 13 जनवरी को माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मुख्य आतिथ्य में खेलो एमपी यूथ गेम्स का भव्य शुभारंभ किया जाएगा...
— विश्वास कैलाश सारंग (@VishvasSarang) January 12, 2026
????वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी, बड़ा तालाब भोपाल@DrMohanYadav51 @drmohanoffice51 pic.twitter.com/QtiUFmJN8S
वॉटर प्रोजेक्शन और फ्लोटिंग स्टेज होंगे आकर्षण
लॉन्चिंग कार्यक्रम में नई तकनीक का पहली बार उपयोग किया जाएगा। वॉटर प्रोजेक्शन और फ्लोटिंग स्टेज इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगे, जो दर्शकों को एक अनूठा अनुभव देंगे। यह तकनीक देश में पहली बार किसी खेल आयोजन की लॉन्चिंग में इस्तेमाल की जा रही है.इसके साथ ही कल से ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। खेलो एमपी के माध्यम से पहली बार मध्यप्रदेश की टीम का चयन किया जाएगा, जिससे राज्य के उभरते खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिलेगा।
sanjay patidar 
