इंदौर में खौफनाक वारदात: प्रेमिका के घर में घुसकर युवक का खूनी तांडव, भाई की हत्या, मां गंभीर
इंदौर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों में हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जिसमें एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि उसके भाई और मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
इंदौर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेम संबंधों में हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। जिसमें एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचकर न सिर्फ हंगामा किया, बल्कि उसके भाई और मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमिका के भाई की मौत हो गई है, जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है।
दरअसल, पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर की है। जहां आरोपी युवक वेदांश सोलंकी अपनी प्रेमिका विधि लखावत के घर पहुंचा था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि वेदांत ने विधि के भाई विधान और उसकी मां पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में वेदांश की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसकी मां जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
इतना ही नहीं आरोपी वेदांश ने परिवार वालों पर हमले के बाद खुद पर भी चाकू से कई वार किए, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरे घटनाक्रम की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी देर तक आरोपी को चाकू फेंकने और इलाज के लिए चलने के लिए समझाइश दी। और काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया। आरोपी का एमवाय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि आरोपी वेदांश और विधि रिलेशनशिप में थे और एक दिन पहले ही विधि के परिजनों ने वेदांश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद विधि ने वेदांत के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, जहां आपसी समझौता हो गया था।

वेदांश ने 25 जनवरी को लिखित में यह आश्वासन भी दिया था कि वह युवती को आगे परेशान नहीं करेगा, लेकिन महज एक दिन बाद ही वह विधि के घर पहुंचा और यह खौफनाक वारदात हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी के स्वस्थ होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
pushpendra 
