रीवा में अवैध वसूली के लिए ट्रक पर चढ़े वसूलीबाज कर्मचारी को चालक ने सिखाया सबक

रीवा में एक ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली करना मंडी के प्राइवेट कर्मचारी को भारी पड़ गया। अवैध वसूली के लिए ट्रक पर चढ़े वसूलीबाज कर्मचारी को ट्रक ड्राइवर ने सबक सिखाया दिया।

रीवा में अवैध वसूली के लिए ट्रक पर चढ़े वसूलीबाज कर्मचारी को चालक ने सिखाया सबक

रीवा में एक ट्रक ड्राइवर से अवैध वसूली करना मंडी के प्राइवेट कर्मचारी को भारी पड़ गया। अवैध वसूली के लिए ट्रक पर चढ़े वसूलीबाज कर्मचारी को ट्रक ड्राइवर ने सबक सिखाया दिया। दरअसल, जब अवैध वसूली के लिए ट्रक की खिड़की पर कर्मचारी लटका तो ड्राइवर ने करीब पांच किलोमीटर तक वाहन दौड़ा दिया। इस दौरान कर्मचारी चालक के पैर छूकर दुहाई मांगता रहा और ड्राइवर हाईवे पर ट्रक दौड़ाता रहा।

यह नजारा है यूपी- एमपी की सीमा के हनुमना वार्डर का है जहां मंडी का प्राइवेट कर्मचारी राजकुमार गुप्ता ट्रक ड्राइवर से पैसे लेने के लिए ट्रक पर चढ़ा था। इसी से गुस्साए ड्राइवर ने ट्रक दौड़ाना शुरू कर दिया। इस दौरान वसूलीबाज कर्मचारी चालक से ट्रक रोकने के लिए पांव छुते नजर आया और जीवन की दुहाई मांगने लगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि मऊगंज जिले के हनुमना के पास मंडी के प्राइवेट कर्मचारी राजकुमार गुप्ता अवैध वसूली करने ट्रक पर जैसे ही चढ़ा तभी ट्रक ड्राइवर गाड़ी भगाने लगा यह घटना क्रम कई किलोमीटर तक चलाता रहा, जब वसूलीबाज चालक के पांव छूकर ट्रक रोकने की मिन्नतें करने लगा तब चालक ने वाहन रोका।

इस मामले में ड्राइवर सुमित पटेल का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उससे पैसे मांगे गए हो,लेकिन इस बार लगातार दबाव और बदसलूकी के चलते उसने विरोध किया। ट्रक चालकों का आरोप है कि बिना विभागीय संरक्षण के इस तरह की दलाली संभव नहीं है।