भोपाल: अक्षय हॉस्पिटल में गलत इंजेक्शन से युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। परिजन का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है।
भोपाल के चार इमली स्थित अक्षय हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद परिजन ने जमकर हंगामा किया। परिजन का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है। हंगामे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से स्पष्टीकरण मांगा है।
बताया जा रहा है कि हबीबगंज थाना इलाके के चार इमली स्थित प्राइवेट अक्षय अस्पताल में 25 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने के बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और युवक की मौत हो गई। इस दौरान परिजन ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन
युवक की मौत के बाद यूथ कांग्रेस ने भी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि अक्षय अस्पताल में इलाज के दौरान लगातार लापरवाही बरती जा रही है। यूथ कांग्रेस की मांग है कि अस्पताल में लगातार हो रही लापरवाही को देखते हुए अस्पताल को बंद कर देना चाहिए।
pushpendra 
