आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिले डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला

प्रदेश के डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला ने पलवल में आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया और उनके कामों की सराहना की।

आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से मिले डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला

हरियाणा के पलवल में चल रही सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा के दौरान मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ला ने बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर आचार्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से खास मुलाकात की।

इस दौरान डिप्टी CM शुक्ला ने आचार्य श्री का आशीर्वाद लिया और समाज में एकता एवं धार्मिक जागरूकता के लिए किए जा रहे उनके कामों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि आचार्य श्री का यह प्रयास सनातन संस्कृति को मजबूत करने और समाज में सद्भाव का संदेश देने वाला है।