रीवा में नया नियम, अब आपको मिलेंगे 2 लाख रुपये, बस ये करना होगा
रीवा में प्रशासन ने ऐसा नियम लागू किया है, जिसमें सिर्फ एक सही सूचना आपकी किस्मत बदल सकती है। आखिर ऐसा है क्या इसको जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ें.
रीवा में भ्रूण लिंग जांच को लेकर सख्त नियम हैं। गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग की जांच करना कानूनन अपराध है और इस पर पूरी तरह रोक है। अगर कोई व्यक्ति ऐसी जांच की जानकारी प्रशासन को देता है, तो उसे इनाम भी दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच की सूचना देने वाले को कुल मिलाकर दो लाख रुपये तक की प्रोत्साहन राशि मिल सकती है। सबसे अच्छी बात यह है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
मिलेंगे 2 लाख रूपए
सूचना सही पाए जाने पर और केस दर्ज होकर कोर्ट में चालान पेश होते ही 1 लाख 25 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसमें से 50 हजार रुपये सूचना देने वाले को मिलेंगे। बाकी रकम संबंधित अधिकारियों को दी जाएगी। इसके बाद अगर कोर्ट में अपराध साबित हो जाता है, तो 75 हजार रुपये और दिए जाएंगे, जिसमें से 30 हजार रुपये सूचना देने वाले को मिलेंगे।
अगर कोई व्यक्ति स्टिंग ऑपरेशन के जरिए भ्रूण लिंग जांच पकड़वाता है, तो सफल स्टिंग और जांच के बाद मुखबिर को 50 हजार रुपये मिलेंगे। इसमें साथ देने वाली महिला को 20 हजार और अन्य सहयोगी को 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। कोर्ट में अपराध साबित होने पर भी सभी को अलग-अलग राशि दी जाएगी।
प्रशासन का कहना है कि इस योजना का मकसद भ्रूण लिंग जांच जैसे गलत काम को रोकना है। अगर किसी को भी ऐसी अवैध जांच की जानकारी मिले, तो वह बिना डर के सूचना दे सकता है, उसकी पहचान पूरी तरह सुरक्षित रखी जाएगी।
Saba Rasool 
