जैश की लेडी कमांडर डॉक्टर शाहीन का पाक कनेक्शन, आतंकी मसूद अजहर की बहन की है करीबी
दिल्ली ब्लास्ट से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों से कई डॉक्टर गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली ब्लास्ट में ड़ॉ उमर का हाथ माना जा रहा है.
दिल्ली ब्लास्ट से पहले देश के अलग-अलग हिस्सों से कई डॉक्टर गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली ब्लास्ट में ड़ॉ उमर का हाथ माना जा रहा है. पुलिस ने उमर की मां, भाई और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दूसरी तरफ फरीदाबाद में संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद को गिरफ्तार कियाा गया था. जिसकी पहली तस्वीर सोशल मीडिया में सामने आई है. शाहिन को लेकर कई तरह की चीजे सोशल मीडिया पर चल रहीं है. जांच एंजेंसियों ने भी संदेह जताया है कि शाहिन जैश की लेडी कमांडर हैं. इसको ही “जमात-उल मोमिनात” की भारत में कमान सौंपी गई थी. जिसमें महिलाओं को मनोवैज्ञानिक युद्ध, प्रचार और फंडिंग जैसे कामों के लिए उकसाया जा रहा था.
शाहीन की कार से जिन्दा कारतूस और राइफल बरामद
जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि, शाहीन शाहिद लखनऊ लाल बाग की रहने वाली है. फरीदाबाद में जिस डॉक्टर के घर से बड़े पैमाने पर विस्फोटक जब्त किया गया है. वह इसी महिला डॉक्टर की कार इस्तेमाल करता था. इसी महिला डॉक्टर की कार से राइफल और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे. अब पुलिस ने इस महिला को भी गिरफ्तार किया है.
शाहिद अल फलाह यूनिवर्सिटी करती है काम
डॉ. शाहीन फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में काम करती है. जांच में पता चला कि वह भी इसी आतंकी नेटवर्क का हिस्सा थी. जैश-ए-मोहम्मद के हेड मसूद अजहर की बहन सहीदा अजहर के संपर्क में थी. उसी के इशारे पर हिंदुस्तान में जैश के लिए आतंक की महिला ब्रिगेड तैयार कर रही थी. जैश के जमात उल मोमिनात संगठन से जुड़ी हुई थी.
दिल्ली ब्लास्ट के घेरे में डॉक्टर
दिल्ली में सोमवार शाम को हुए ब्लास्ट के बाद से ही देश के कई डॉक्टर घेरे मे हैं. अब तक कई डॉक्टरों से इस मामले में पूछताछ की जा रही है. तो वहीं दूसरी तरफ कई डॉक्टर जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. लखनऊ से लेकर कश्मीर तक ब्लास्ट के बाद से ही छापेमारी की जा रही है. जांच एजेंसियों का मानना है कि ये सभी डॉक्टर एक साथ जुड़े हुए हैं. इन्हीं ने ही दिल्ली में ब्लास्ट को अंजाम दिया है. फिलहाल अभी तक इस मामले में 10 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं जांच एजेंसियां अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी हुई हैं.
shivendra 
