Mp Morning News: भोपाल में मीडिया महाकुंभ आज से शुरू; शपथ ग्रहण समारोह के लिए पश्चिम बंगाल जाएंगे CM
भोपाल के Bharat Bhavan में 8 मई से हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर तीन दिवसीय मीडिया महाकुंभ का आयोजन शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम में देशभर के 60 से अधिक पत्रकार, लेखक, संपादक और मीडिया विशेषज्ञ शामिल होकर मीडिया और भारतीय भाषाओं से जुड़े विषयों पर मंथन करेंगे।
MP Morning News: प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे और शाम को पश्चिम बंगाल के लिए रवाना होंगे। पश्चिम बंगाल में 9 मई को शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है, जिसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे। वहीं, दिल्ली में वह केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात भी कर सकते हैं।

हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने की खुशी में भोपाल में 8 मई से मीडिया महाकुंभ का शुभारंभ होने जा रहा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए देशभर के पत्रकार-लेखक आएंगे। तीन दिवसीय बौद्धिक उत्सव कार्यक्रम भोपाल के Bharat Bhavan में आयोजित हो रहा है। Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication के इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।

कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। मीडिया कुंभ में देश के 9 राज्यों की अलग-अलग भारतीय भाषाओं के 60 से ज्यादा पत्रकार, संपादक, लेखक, एंकर, विचारक, शिक्षाविद और मीडिया विशेषज्ञ शामिल होंगे।

प्रमुख प्रतिभागियों में राज्यसभा के उपसभापति Harivansh Narayan Singh, अधिवक्ता एवं लेखक J. Sai Deepak, वरिष्ठ पत्रकार J. Nandakumar, Vishnu Prakash Tripathi, Nagma Sahar, Saeed Ansari, Uday Sinha, Amitabh Agnihotri, Jayanti Ranganathan, Dr. Brajesh Kumar Singh, Prof. Kripashankar Chaubey, Prof. Soma Bandyopadhyay, Vikas Mishra, Prafulla Ketkar, Pratyush Ranjan, Dr. C. Jayashankar Babu, Shailesh Pandey, Hitesh Shankar, Prateek Trivedi, Rashid Kidwai, Anil Pandey, Dilip Sharma, Sharad Gupta, Salman Ravi और Gullak के लेखक Durgesh Singh शामिल रहेंगे।

