शहडोल: ड्यूटी के दौरान आरक्षक ने खुद को मारी गोली

शहडोल पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत ने ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

शहडोल: ड्यूटी के दौरान आरक्षक ने खुद को मारी गोली
GOOGLE

शहडोल पुलिस लाइन में ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल शिशिर सिंह राजपूत ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. आत्महत्या के समय आरक्षक मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रहा था। बातचीत के दौरान ही तनाव में आकर उन्होंने पहले मोबाइल फोन जमीन पर पटका फिर आत्महत्या कर ली. 

आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत जबलपुर के रहने वाले थे. उन्हें अपने पिता शरद सिंह के स्थान पर 2013 में बाल आरक्षक के रूप में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। जिसके बाद साल 2015 में 18 साल की उम्र में उन्हें नियमित आरक्षक के पद पर नियुक्त किया गया.