विदिशा में आयकर विभाग की बड़ी रेड, ठेकेदार के कार्यालय में तलाशी
विदिशा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई। शहर के शेरपुरा स्थित समाधान अपार्टमेंट में आयकर विभाग की टीम ने मारा छापा।
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में 16 जनवरी शुक्रवार को आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के शेरपुरा स्थित समाधान अपार्टमेंट में आयकर विभाग की टीम ने अचानक छापा मारा।
सूत्रों के अनुसार, यह रेड जिला पंचायत अध्यक्ष के भाई और प्रतिष्ठित ठेकेदार दिलीप रघुवंशी के कार्यालय पर की गई है। सुबह-सुबह हुई इस कार्रवाई ने इलाके में सनसनी फैलाई।

आयकर विभाग की टीम ठेकेदार के वित्तीय दस्तावेजों और लेन-देन के रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही है। अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
हालांकि, विभाग की ओर से अभी तक इस छापेमारी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इसे बड़े कर-अघोषणा (tax evasion) मामले से जोड़ा जा रहा है।
Varsha Shrivastava 
