Bhopal: Peoples Hospital के सामने बिल्डिंग में लगी आग, KFC आउटलेट और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम को नुकसान
पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, लाखों के नुकसान आशांका
भोपाल। People's Hospital के सामने स्थित एक बहुमंजिला इमारत में बुधवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही ऊंची-ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। आसपास के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की मदद से आग पर तेजी से काबू पाने की कोशिश की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
दूर से दिखाई दे रही थी आग की ऊंची-ऊंची लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में इमारत के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर निकल गए। घटना की सूचना मिलने पर निशातपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया।

फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका और कुछ समय में स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल, प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Bhopal | Peoples Hospital के सामने बिल्डिंग में लगी भीषण आग pic.twitter.com/VkNXt5H4k3
— Public Vani News (@publicvaninews) May 13, 2026
Varsha Shrivastava 
