CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: 85.20% छात्र पास, पिछले साल से 3% कम

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट घोषित: असफल छात्रों को मिलेगा कंपार्टमेंट एग्जाम का मौका, री-इवैल्यूएशन भी करा सकेंगे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा, जबकि त्रिवेंद्रम रीजन ने सबसे शानदार रिजल्ट दिया।

CBSE 12वीं का रिजल्ट जारी: 85.20% छात्र पास, पिछले साल से 3% कम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित किया। इस साल कुल 85.20% छात्र पास हुए हैं, जो पिछले साल (2025) के 88.39% की तुलना में 3 प्रतिशत कम है।

परीक्षा में भोपाल के 9,399 समेत मध्य प्रदेश के 80,454 छात्रों के साथ देशभर के लाखों स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। बोर्ड ने इस बार सभी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम के माध्यम से की गई। छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

रिजल्ट कहां और कैसे चेक करें..

सीबीएसई ने 12वीं का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया है। छात्र रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि की मदद से लॉग-इन कर मार्कशीट देख सकते हैं। भारी ट्रैफिक के कारण परेशानी से बचने के लिए बोर्ड ने डिजिलॉकर और उमंग एप का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है।

आधिकारिक वेबसाइट:
cbse.gov.in
results.nic.in
results.digilocker.gov.in

मोबाइल ऐप:
DigiLocker
UMANG

SMS से रिजल्ट चेक करने का तरीका (इंटरनेट न होने पर)..

अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स को खोलें।
टाइप करें:
CBSE12 (रोल नंबर)

उदाहरण:
CBSE12 123456789012

इसे 7738299899 पर भेज दें। कुछ सेकंड में रिजल्ट SMS में आ जाएगा।

नोट: SMS से प्राप्त रिजल्ट केवल जानकारी के लिए है। मूल मार्कशीट के लिए स्कूल से संपर्क करना जरूरी है।

महत्वपूर्ण बातें..

मेरिट लिस्ट और टॉपर..
CBSE इस साल भी मेरिट लिस्ट जारी नहीं कर रहा है और न ही किसी छात्र को टॉपर घोषित किया जाएगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि किसी भी बच्चे को स्कूल, जिला या राज्य टॉपर न बताया जाए।

लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर..
लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.23%। लड़कियां लड़कों से 6.73 प्रतिशत बेहतर रहीं। ट्रांसजेंडर छात्रों का पास प्रतिशत 100% रहा।

रीजन-वार प्रदर्शन..
सबसे अच्छा:
त्रिवेंद्रम (95.62%)

सबसे कम:
प्रयागराज (72.43%)

पास होने के लिए जरूरी शर्त..
प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य है।

1 विषय में फेल..
कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका

2 या अधिक विषयों में फेल..
अगले साल दोबारा 12वीं कक्षा में पढ़ना होगा।

DigiLocker पर मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें..
DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर लॉगिन करें।
मोबाइल नंबर/आधार से साइन इन करें।
Education → CBSE → Class XII Marksheet 2026 चुनें।
रोल नंबर डालकर Fetch/Get Document पर क्लिक करें।

APAAR ID वाले छात्रों को मार्कशीट Issued Documents सेक्शन में अपने आप दिख जाएगी। अधिक जानकारी और आधिकारिक अपडेट के लिए CBSE की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करें।