भोपाल में ठंड से बुजुर्ग की मौत,जेपी अस्पताल गेट पर घंटों पड़ा रहा शव
भोपाल में कड़ाके की ठंड में जयप्रकाश अस्पताल के गेट पर बुजुर्ग की मौत और प्रशासन की लापरवाही ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
भोपाल: कड़ाके की ठंड के बीच एक बेहद दुखद और संवेदनशील मामला सामने आया है. जहां ठंड के कारण एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।
JP अस्पताल गेट पर घंटों पड़ा रहा शव
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे थे. लेकिन अस्पताल के गेट के सामने ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बुजुर्ग का पार्थिव शरीर कई घंटों तक अस्पताल के गेट पर ही पड़ा रहा लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई तत्काल व्यवस्था नहीं की गई।
स्वास्थ्य चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल
इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर कर दिया है। ठंड से बचाव और आपात चिकित्सा सहायता के अभाव में हुई इस मौत ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। मामले ने राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों और संवेदनशीलता पर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
sanjay patidar 
