केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 3% की बढ़ोतरी
केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) में 3% की बढ़ोतरी की है, जिससे DA अब 55% से बढ़कर 58% हो गया है।
केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए गुड न्यूज है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते DA और महंगाई राहत DR में 3% की बढ़ोतरी कर दी है। जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला DA 55% से बढ़कर 58% हो गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 1 अक्टूबर को इसकी जानकारी दी।

सैलरी में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू होगी। जिसकी वजह से कर्मचारियों को अक्टूबर से तो सैलरी बढ़ा कर दी ही जाएगी साथ ही जुलाई 2025 से लेकर सितम्बर 2025 तक की बढ़ी हुई सैलरी का बकाया भी दिया जाएगा। इस DA और DR Hike से लगभग करीब 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को लाभ होगा।

Diwali comes early for Central Government employees and pensioners, as Modi ji’s government announces 3% DA hike W.E.F. July 1, 2025, DA to increase from 55% to 58%. This will benefit 49.19 lakh employees & 68.72 lakh pensioners.
— Satnam Singh Sandhu (@satnamsandhuchd) October 1, 2025
Thanking the Cabinet for this pro-people… pic.twitter.com/0MRTMWwsqz
सैलरी कितनी बढ़ जाएगी?
मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 50,000 रुपये है तो पहले 55% DA के हिसाब से उसे 27,500 रुपये मिलते थे। लेकिन अब 58% DA के हिसाब से उसे 29,000 रुपये मिलेंगे। इस तरह उसकी सैलरी में हर महीने 1,500 रुपये एक्स्ट्रा दिए जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा की इस Hike से हर साल केंद्रीय कर्मचारियों को करीब 10,084 करोड़ रूपए एक्स्ट्रा दिए जाएंगे। इससे पहले जनवरी, 2025 में 2% की DA Hike की गई थी। बता दें की सरकार साल में 2 बार महंगाई को देखते हुए DA और DR Hike करती है।

DA Dearness Allowance जिसे महंगाई भत्ता कहा जाता है ये केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है जबकि DR, Dearness Relief जिसे महंगाई राहत कहते है ये रिटायर कर्चारियों यानि की पेंशनर्स को दी जाती है। इतना ही नहीं हर दिवाली केंद्र सरकार कर्मचारियों को दिवाली बोनस भी देती है. तो कुल मिलाकर सभी केंद्रीय कर्मचारियों की ये दिवाली अच्छे से मनेगी।

