Hurun Rich List 2025: अंबानी टॉप पर, शाहरुख भी अरबपति क्लब में शामिल

1 अक्टूबर 2025 को जारी एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में पहली बार जगह बना ली है।

Hurun Rich List 2025: अंबानी टॉप पर, शाहरुख भी अरबपति क्लब में शामिल

1 अक्टूबर 2025 को M3M हुरुन इंडिया ने देश की सबसे अमीर हस्तियों की "इंडिया रिच लिस्ट 2025" जारी की। इस बार भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 358 हो गई है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।

मुकेश अंबानी फिर से नंबर 1

मुकेश अंबानी (68 वर्ष) और उनका परिवार इस बार भी पहले स्थान पर बने हुए हैं। उनकी कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपये (105 अरब डॉलर) आंकी गई है।

गौतम अडानी दूसरे स्थान पर

दूसरे स्थान पर गौतम अडानी (63 वर्ष) और उनका परिवार हैं, जिनकी संपत्ति 8.15 लाख करोड़ रुपये है।

रोशनी नादर मल्होत्रा ने रचा इतिहास

रोशनी नादर मल्होत्रा (44 वर्ष) ने पहली बार टॉप-3 में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। वो भारत की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। उनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है। साथ ही वह टॉप-10 में शामिल सबसे युवा सदस्य भी हैं।

शाहरुख खान भी बने अरबपति

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (59 वर्ष) ने भी पहली बार अरबपतियों की सूची में जगह बनाई है। उनकी संपत्ति 12,490 करोड़ रुपये बताई गई है।

स्टार्टअप से भी निकले अरबपति

अरविंद श्रीनिवास (31 वर्ष) – AI स्टार्टअप Perplexity के संस्थापक, 21,190 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे युवा अरबपति बने। कैवल्य वोहरा (22 वर्ष) और आदित पालीचा – Zepto के को-फाउंडर्स, युवा अरबपतियों की सूची में शामिल। विजय शेखर शर्मा (46 वर्ष) – पेटीएम के संस्थापक, दोबारा अरबपति क्लब में लौटे। 

लिस्ट में आंकड़े और खास बातें

  • कुल 1,687 लोगों की संपत्ति 1,000 करोड़ रुपये से अधिक
  • 284 नए नाम शामिल
  • मुंबई से सबसे ज्यादा 451 लोग
  • इसके बाद दिल्ली (223) और बेंगलुरु (116)
  • 101 महिलाएं शामिल, जिनमें से 26 डॉलर अरबपति
  • 66% लोग सेल्फ-मेड यानी खुद की मेहनत से अमीर बने
  • औसतन हर दिन 1,991 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित की गई

किस सेक्टर ने सबसे ज्यादा अमीर बनाए?

टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी और रियल एस्टेट जैसे क्षेत्रों ने अमीरी की इस दौड़ में बड़ा योगदान दिया है। भारत के अमीरों की कुल संपत्ति अब 167 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है — जो देश की जीडीपी के लगभग आधे हिस्से के बराबर है।