छूटे हुए वोटर्स दस्तावेज देकर कराएं SIR वेरिफिकेशन – कलेक्टर

रीवा जिले में SIR के दौरान छूटे 5517 वोटर्स 12 मान्य दस्तावेज देकर अपना सत्यापन करा सकते हैं।

छूटे हुए वोटर्स दस्तावेज देकर कराएं SIR वेरिफिकेशन – कलेक्टर

रीवा जिले में वोटर लिस्ट की दोबारा जांच-पड़ताल (SIR) का काम चल रहा है। जांच के बाद 23 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रारूप जारी किया गया था। इसमें 5517 वोटर्स ऐसे हैं, जिनका वेरिफिकेशन अभी बाकी है। इन सभी को नोटिस भेजे जा रहे हैं।  

कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि ऐसे वोटर्स इलेक्शन कमीशन द्वारा मान्य 12 डॉक्युमेंट्स में से कोई भी देकर अपना सत्यापन करा सकते हैं। इनमें पेंशन ऑर्डर, जन्म प्रमाण पत्र, पुराना पहचान पत्र, पासपोर्ट, 10वीं-12वीं या ग्रेजुएशन की मार्कशीट, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, वनाधिकार प्रमाण पत्र, जमीन या मकान आवंटन पत्र और आधार कार्ड (निर्देशों के अनुसार) शामिल हैं।

वोटर्स के दिए गए दस्तावेज BLO ऐप के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारी को मिलेंगे। इसके बाद संबंधित विभाग से ऑनलाइन जांच कराई जाएगी और पांच दिन में वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा। ये पूरी प्रोसेस ARO लेवल पर की जा रही है।