फूल सिंह बरैया के भद्दे बयान पर डिप्टी CM का कड़ा जवाब, बोले- महिला सुंदरता को बलात्कार...

कांग्रेस विधायक के बयान पर डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि महिलाओं को दोष देना गलत सोच है। बलात्कार अपराधी की मानसिकता से होता है, न कि महिला की वजह से।

फूल सिंह बरैया के भद्दे बयान पर डिप्टी CM का कड़ा जवाब, बोले- महिला सुंदरता को बलात्कार...

दतिया के भांडेर से विधायक फूल सिंह बरैया के बयान को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बयान पर अब डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ल ने बिना नाम लिए कड़ा जवाब दिया है। 

राजेंद्र शुक्ल ने सोशल मीडिया पर कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा कोई भी गलत बयान बेहद खतरनाक सोच को दिखाता है। उन्होंने साफ कहा कि किसी महिला की सुंदरता, कपड़ों या पहचान को बलात्कार जैसे गंभीर अपराध से जोड़ना पूरी तरह गलत और अमानवीय है। 


बलात्कार आपराधिक सोच का नतीजा- डिप्टी CM

डिप्टी CM ने कहा कि बलात्कार किसी महिला की वजह से नहीं होता, बल्कि यह अपराधी की आपराधिक सोच का नतीजा होता है। ऐसे मामलों में गलती सिर्फ अपराधी की होती है, पीड़िता का नहीं।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के बयान महिलाओं के सम्मान और संविधान द्वारा दिए गए बराबरी के अधिकार पर सीधा हमला हैं। जब कोई जनप्रतिनिधि खुले मंच से ऐसी बातें करता है, तो इससे समाज में गलत संदेश जाता है।

महिलाओं को सुरक्षा का अधिकार है 

डिप्टी CM ने कहा कि भारत का संविधान महिलाओं को समानता, सम्मान और सुरक्षा का अधिकार देता है। महिलाओं को किसी भी हालत में वस्तु की तरह नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में देखा जाना चाहिए।

इस पूरे मामले पर CM मोहन यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी से मांग की है कि ऐसे बयान देने वाले विधायकों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जरूरत पड़े तो उन्हें पार्टी से बाहर किया जाए।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगें

डिप्टी CM ने उम्मीद जताई कि इस तरह की सोच रखने वाले लोग सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, ताकि समाज में कोई गलत संदेश न फैले। 

गौरतलब है कि विधायक फूल सिंह बरैया के बयान के बाद प्रदेश में महिला सुरक्षा और सामाजिक सोच को लेकर बहस तेज हो गई है। ऑपोजिशन और रूलिंग पार्टी के बीच बयानबाजी जारी है, वहीं कई सामाजिक संगठनों ने भी इस बयान पर नाराजगी जताई है।