Satna News : सेक्स रैकेट के संदेह में मोहल्ले के लोगों ने घेरा घर
Satna News : दो युवतियों और एक युवक को पूछताछ के लिए ले गई पुलिस
Satna News : मध्य प्रदेश। सतना शहर में अलग- अलग जगहों पर सेक्स रैकेट चलने के आरोप सामने आ रहे हैं। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस में शिकायत की जा रही है फिर भी सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही है। जबकि शिकायतें प्रमाणित हैं।
काफी समय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना
बताया गया कि बुधवार की रात कोलगवां थाना अन्तर्गत टिकुरिया टोला लखन चौक, डालीबाबा मार्ग में स्थित एक मकान में काफी समय से अनैतिक गतिविधियों की सूचना स्थनीय लोगों ने पुलिस को दी।
बताया गया कि दिन से लेकर रात तक युवक और युवतियों का आना- जाना बना रहता है। इस मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है, आरोप है कि तमाम साक्ष्य देने के बावजूद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की।
युवक समेत दो युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा
मोहल्ले में चल रही अनैतिक गतिविधियों से परेशान स्थानीय लोगों ने उस घर को घेर लिया जहां पर सेक्स रैकेट का संचालन किए जाने का आरोप था। सूचना पर कोलगवां पुलिस मौके पर आई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो युवतियों और एक युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है जिनसे पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कई युवक और युवती भागने में सफल रहे।

