मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बालाघाट दौरा, 60 जवानों को मिलेगा आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बालाघाट जिले के प्रवास पर रहेंगे। सीएम महाराष्ट्र के गोंदिया एयरपोर्ट के माध्यम से दोपहर करीब 12 बजे बालाघाट पहुंचेंगे।बालाघाट पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री गृह विभाग के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुरक्षा बलों के जवानों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान 60 जवानों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन (पूर्व पदोन्नति) प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से करीब 3 बजे तक जिले में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे, साथ ही बालाघाट जिले को कई नई सौगातें भी देंगे।
pushpendra 