भोपाल में नकली सोने के बिस्कुट देकर ज्वेलर्स से 45 लाख की ठगी, जबलपुर में नौकरी- मकान के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी
मध्यप्रदेश में लाखों रुपए ठगी की दो वारदात सामने आई है। राजधानी भोपाल में ज्वेलर्स से 45 लाख और जबलपुर में नौकरी और मकान दिलाने के नाम पर 21 लाख की ठगी की गई है। दोनों ही मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच में लिया है।
सोने के नकली बिस्किट देकर असली किया पार
भोपाल: चौक बाजार के ज्वेलर्स से नकली सोने के बिस्कुट देकर 45 लाख की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ठग ने ज्वेलरी एग्जीबिशन का सुनार को झांसा दिया और 300 ग्राम सोने के बिस्कुट के बदले में 300 ग्राम सोने के असली जेवर पार कर दिया। दुकान आकर देखा तो सोने के बिस्कुट नकली निकले। चौक बाजार के बाहर बुलाकर सौदा हुआ था। व्हाट्सएप के जरिए संपर्क शुरू हुआ था। मुंबई में ज्वैलरी एग्जिबिशन का हवाला देकर जालसाजी की गई है। कोतवाली थाने में मामला दर्ज पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
12 लोगों को बनाया ठगी का शिकार
जबलपुर: शहर में खुद को पुलिस का बड़ा अधिकारी बताकर नौकरी और मकान दिलाने के नाम पर 21 लाख की ठगी की गई है। संजीवनी नगर नव निवेश कॉलोनी निवासी धीरेंद्र सिंह ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आंगनवाड़ी में सुपरवाइजर, पंप अटेंडर, सिविल कोर्ट स्वास्थ्य विभाग आदि में नौकरी दिलाने का झांसा देता था। आरोपी ने दर्जनों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। लोगों को फर्जी आदेश दिखाकर ठगी करता था। शिकायत मिलने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग गया है।

