बैंक डकैती केस में जेल कनेक्शन, तलाशी में नगद और मोबाइल बरामद
सिंगरौली बैंक डकैती मामले में जांच के दौरान जेल से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसमें कैदियों की संलिप्तता सामने आई है। तलाशी में जेल से नकद और मोबाइल बरामद हुए हैं, जबकि पुलिस पूरे गिरोह की जांच कर रही है।
सिंगरौली के बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती मामले में जांच के दौरान चौंकाने वाला जेल कनेक्शन सामने आया है। बिहार के नालंदा से गिरफ्तार दो आरोपियों चंदन उर्फ चइया यादव और गुलशन यादव से पूछताछ में खुलासा हुआ कि साजिश में जेल में बंद अपराधियों की भी अहम भूमिका थी।
इस इनपुट के बाद पुलिस ने संबंधित जेल प्रशासन से जानकारी साझा की, जिसके बाद उड़ीसा की जेल में की गई तलाशी के दौरान संलिप्त कैदी के पास से करीब 25 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन बरामद किए गए। इससे साफ है कि जेल के अंदर से भी नेटवर्क ऑपरेट हो रहा था।
पुलिस के अनुसार 17 अप्रैल 2026 की इस डकैती से संबंधित सुबोध सिंह है, जो पटना की बेऊर जेल में बंद है और अपने गुर्गों के जरिए वारदात को अंजाम दिला रहा था।
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है और पूरे नेटवर्क को खंगालने के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।

